नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
01-Nov-2025 05:20 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: चक्रवात मोनथा ने नेताओं के चुनाव-प्रचार पर खासा असर डाला है। मौसम खराब होने की वजह से हेलिकॉप्टर के उड़ान नहीं भड़ने से सभा तक को रद्द करना पड़ गया। समस्तीपुर के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दलसिंहसराय में अमित शाह की सभा भी रद्द हो गई। जिससे एनडीए कार्यकर्ताओ के साथ ही दूरदराज से आने वाली महिलाआों में निराशा देखने को मिली।
अमित शाह की बातों को सुनने के लिए आई महिलाएं घंटों भूखी प्यासी बैठी रही और केन्द्रीय गृह मंत्री के इंतजार कर रही थी। अमित शाह की चुनावी सभा को लेकर उजियारपुर और आसपास के विधानसभा के एनडीए प्रत्याशियों के द्वारा काफी भीड़ जुटाई गई थी। भीड़ करीब 5 घण्टो से अमित शाह के इंतजार में थी लेकिन अचानक 3 बजे दोपहर में मंच से यह बताया गया कि खराब मौसम के कारण अमित शाह नही आ पाएंगे।हालांकि वीडियो कांफ्रेंसिंग पर अमित शाह ने लोगो को सम्बोधित किया लेकिन भीड़ कोई बात सुनने के लिए रुकी नही।
सबको यही निराशा थी कि सुबह से ही उनके स्थानीय नेता सभा मे लेकर आए थे और वे लोग भूखे प्यासे मोदी- नीतीश को सुनने आयी हुई थी लेकिन अंत मे बताया गया कि वे लोग नही आ रहे है। कई महिलाओं को महिला रोजगार योजना की दस हजार राशि नही मिली थी। वह इसी उम्मीद में आई थी कि उनको अब लाभ मिल जाएगा। हालांकि कुछ महिला का कहना था कि उन्हें नीतीश कुमार दस हजार दिए है। इसलिए मोदी जी नही भी आए फिर भी वोट उन्ही को देंगे। अमित शाह के नही आने से कार्यकर्ताओ में निराशा जरूर देखने को मिली लेकिन मौसम के आगे सब विवश नजर आए।