25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
02-Feb-2025 01:04 PM
By First Bihar
Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां समस्तीपुर में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अब हेडमास्टर समेत तीन शिक्षकों पर गाज गिरी है। एचएम और एक शिक्षक को ऑनलाइन अटेंडेंस ऐप में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित किया गया है, जबकि एक शिक्षक को छेड़खानी के आरोप में सस्पेंड किया गया है। उस पर नाबालिग छात्रा के साथ 'बेड टच' का आरोप लगा था।
जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कबीर शेरपुर की विद्यालय अध्यापिका सुहानी की अनुपस्थित मामले में ई-शिक्षा कोष ऐप से प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार झा ने छेड़छाड़ की थी। इस मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कुमार सत्यम ने जांच के लिए संचालन पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) सुमित कुमार सौरभ और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यापतिनगर को प्राधिकृत किया गया था।
जिसमें दोनों से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। प्रभारी एचएम को स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने, अनुचित तरीके से विद्यालय की शिक्षिका को लाभ पहुंचाने और उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना मामले पर यह कार्रवाई हुई है. इस बाबत शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं, मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दुबहा के अध्यापक को छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले में शिक्षा विभाग ने अमर्यादित आचरण के आरोप में निलंबित कर दिया है।
इधर,घटना सामने आने के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। लोगों के आक्रोश के कारण आरोपी शिक्षक भागने लगा। हालांकि ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने कहा कि आरोपी शिक्षक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले के आरोपी के बारे में जानकारी दी जाएगी।