ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

SAMASTIPUR: नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव हटाए गए,अजित कुमार बने नए थाना प्रभारी

समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने नगर थाना में बड़ा फेरबदल किया है। अजीत कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है जबकि शिवकुमार यादव को पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

29-Sep-2025 09:34 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिलादेश जारी कर पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार को नगर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं,निवर्तमान नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव को समस्तीपुर पुलिस कार्यालय भेज दिया गया है।एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने इस तबादले की पुष्टि की है। 


जानकारी के अनुसार, मिथिला क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की 22 अगस्त की बैठक में सम्यक विचार-विमर्श के बाद जिले के पुलिस बल के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों का स्थानांतरण किया गया था।इसी प्रक्रिया में अजीत कुमार को दरभंगा से समस्तीपुर स्थानांतरित किया गया। अजीत कुमार का स्थानांतरण मिथिला क्षेत्र के तहत दरभंगा में पांच वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद समस्तीपुर में किया गया है। 


तबादले से पहले वह समस्तीपुर पुलिस केंद्र में पदस्थापना की प्रतीक्षा में तैनात थे।गौरतलब है कि इन दिनों समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में काफी इजाफा हो गया था जिसकी वजह से नगर थानाध्यक्ष के तबादले की मांग की जा रही थी।