नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
20-Jul-2025 02:30 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव में आम तोड़ने से मना करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के कुछ लोगों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों मुनचुन सिंह (53 वर्ष), गौरव कुमार (18 वर्ष) और सुमित कुमार (17 वर्ष) के साथ मारपीट की है। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
वहीं के एक स्थानीय निवासी ने बताया है कि मुनचुन सिंह ने हाल ही में एक आम का बगीचा खरीदा है, जिसकी देखरेख उनके परिजन करते हैं। शनिवार को एक लड़के को बगीचे से आम तोड़ने से रोका गया था, जिसके बाद ही विवाद शुरू हुआ है। बात बढ़ने पर आसपास के कुछ लोगों ने मुनचुन सिंह और उनके दो भतीजों पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 डायल टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की है।
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि प्रारंभिक जांच में मारपीट की पुष्टि हुई है, लेकिन पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा है कि शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई है।