ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / sheikhpura-news / बख्शीश मांगने पर पिटाई से गुस्साएं किन्नरों ने थाने का किया घेराव,...

बख्शीश मांगने पर पिटाई से गुस्साएं किन्नरों ने थाने का किया घेराव, पुलिस कर्मियों को खदेड़ा, CCTV फुटेज आया सामने

बच्चे के जन्म की सूचना पर कुछ किन्नर आशीर्वाद देने पहुंचे थे। जब उन्होंने इस खुशी के मौके पर बख्शीश मांगी तब घरवालों ने उनकी पिटाई कर दी। साथी की पिटाई से गुस्साएं किन्नर समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया।

28-Jan-2025 06:53 PM

By RAMESH SHANKAR

samastipur news: समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत हरपुर ऐलोथ गांव में पिछले दिनों बच्चे के जन्म के बाद नेकी मांगने पहुंचे किन्नरों के साथ मारपीट की गई। इस घटना से गुस्साएं कई किन्नर मंगलवार को मुसरीघरारी थाने का घेराव करके प्रदर्शन करने लगे और हंगामा मचाने लगे। थाने के मुख्य द्वार को बंद कर पुलिस को  अपनी जान बचानी पड़ी। 


दरअसल मामला कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक गृहस्वामियों के द्वारा बच्चे के जन्म पर बधाई मांगने आये किन्नरों की एक टोली के साथ मारपीट किया गया था। इस दौरान कई किन्नर घायल हुए थे। जिसका इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में कराया गया था। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों पर अब तक कोई कारवाई नहीं किये जाने से गुस्साएं सैकड़ो की संख्या में पहुंचे किन्नर समाज के लोगों ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बाजार सहित थाने पर हमला कर दिया और घंटों जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को भी खदेड़ दिया। 


सदर डीएसपी संजय पांडे ने बताया कि नेकी मांगने को लेकर गृह स्वामी और किन्नरों के बीच मारपीट की घटना हुई थी जिसमें दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की ही जा रही थी कि तभी यह अफवाह फैला दी गई कि किन्नरों के साथ हुई मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है। इसी अफवाह पर कई जिलों से किन्नर समाज के लोग समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना पर जुट गए और प्रदर्शन करने लगे। इसी क्रम में पुलिस वालों के साथ भी बदतमीजी की गई है। हंगामा प्रदर्शन करते किन्नरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है। फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।