ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / bihar / ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक महीने में की 8859 गिरफ्तारी, कार्रवाई...

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक महीने में की 8859 गिरफ्तारी, कार्रवाई में 1.59 लाख लीटर शराब बरामद

05-May-2022 09:24 AM

PATNA : बिहार में गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त अभियुक्तों के साथ शराबबंदी कानून का उल्लंघन करनेवालों को धर-दबोचने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाए जा रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने अप्रैल में 8859 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसमें हत्या, हत्या की कोशिश, पुलिस पर हमले और दूसरे संगीन मामले से जुड़े अपराधी शामिल हैं। वहीं, एंटी लिकर टास्क फोर्स भी एक्टिव मोड पर है और बड़े पैमाने पर शराब भी बरामद की है। 


पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किए गए आदेश के बाद गंभीर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों को पकड़ने के लिए जिलास्तर पर 67 वज्र टीम का गठित किया गया है। बड़े जिलों में वज्र की कंपनी बनाई गई है तो वहीं छोटे जिलों में प्लाटून बनाया है। इनकी तरफ से चलाए जानेवाले अभियान को ‘ऑपरेशन प्रहार’ नाम दिया गया है। इस मुहीम के आधार पर अप्रैल में 4369 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। इसमें हत्या के मामले में 378, पुलिस पर हमले से जुड़ी घटनाओं में 190, हत्या के प्रयास के दर्ज कांडों में 1056 जबकि एससी-एसटी एक्ट के तहत 282 अभियुक्तों शामिल है। वहीं 2463 की गिरफ्तारी अन्य आपराधिक मामलों के लिए की गई।


इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए केवल वज्र की कार्रवाई ही नहीं बल्कि शराब के धंधे रोकने के लिए राज्यभर में एंटी लिकर टाक्स फोर्स भी गठित की गई है, जिसकी सख्या 233 है। अप्रैल की बात करें तो एएलटीएफ ने एक लाख 59 हजार 324 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद किया है। वहीं 1877 शराब की भट्ठियां भी ध्वस्त की गई है। 


वज्र ने पटना से 626, मुजफ्फरपुर से 368, सारण से 333, गया से 272, रोहतास से 268 गिरफ्तारी की है। वहीं, एएलटीएफ ने कार्रवाई करते हुए कैमूर से 14,715 लीटर, सारण से 13,397 लीटर, मधुबनी से 12,659, समस्तीपुर से 12,650 और मुजफ्फरपुर से 10,764 लीटर शराब बदामद किया है।