पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
10-Oct-2019 06:54 PM
PATNA: मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाने का थानेदार अपने SP से बोला-हां मैं शराब पीता हूं. अपने पीने के लिए घर में शराबा की बोतल भी रखता हूं. घर से शराब बिकवा रहा था. आज जब SP ने उसके घर पर छापा मारा तो थानेदार के घर में शराब की खेप देखकर होश उड़ गये. शराब का कारोबार कर रहे थानाध्यक्ष के घर से पांच लाख रूपये भी बरामद किये गये हैं. ये शराब बेचने से मिला पैसा बताया जा रहा है.
पटना से आये फरमान पर हुई कार्रवाई
मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाने का थानेदार रजनीश खुलेआम शराब बिकवा रहा था. उसके घर से शराब बेची जा रही थी. स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत मुजफ्फरपुर से लेकर पटना में बैठे आलाधिकारियों से की थी. इसके बाद पटना से मुजफ्फरपुर के SSP को फरमान आया. तब जाकर आज मीनापुर थाना और थानेदार के घर पर छापेमारी की गयी. थानेदार के घर पर शराब से भरी एक वैन बरामद की गयी. घर के अंदर भी शराब की कई बोतलें मिलीं. थानेदार ने कहा कि वो खुद के पीने के लिए शराब की बोतल घर में रखता था.
SSP ने कहा-कड़ी कार्रवाई होगी
मुजफ्फरपुर के SSP मनोज कुमार ने बताया कि मीनापुर के लोगों ने थानेदार रजनीश के खिलाफ शराब बेचने और शराब के अवैध कारोबारियों को संरक्षण देने की शिकायत मिली थी. थानेदार पर आरोप था कि उसने एक सप्ताह पहले नेउरा में बड़ी तादाद में शराब पकड़ी लेकिन पैसे लेकर उसे छोड़ दिया. शिकायतों के बाद आज कार्रवाई की गयी. थानेदार के घर पर हुई छापेमारी में बड़ी मात्रा में शराब और नगद पैसे बरामद किये गये हैं. SSP ने कहा कि थानेदार को गिरफ्तार कर लिया गया. SSP ने बताया कि मीनापुर थाने की जब्ती सूची और थाने में रखे गये शराब की मिलान की जा रही है. इसके बाद कई और जानकारी मिल सकती है.