ब्रेकिंग न्यूज़

काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम

Home / bihar / शराब के धंधेबाजों को अब ड्रोन से तलाशेगी नीतीश सरकार, पुलिस का मद्यनिषेध...

शराब के धंधेबाजों को अब ड्रोन से तलाशेगी नीतीश सरकार, पुलिस का मद्यनिषेध विभाग करेगा खरीद

23-Mar-2021 09:35 AM

PATNA : अब बिहार में शराब के धंधेबाजों की खैर नहीं है. दियारा, जंगल-पहाड़ के साथ ही साथ सभी इलाकों में अब ड्रोन से शराब के धंधेबाजों पर नजर रखी जाएगी.  इसके लिए बिहार पुलिस की मद्यनिषेध इकाई को शराब के धंधे पर नजर रखने के लिए कैमरे वाले ड्रोन से लैस किया जाएगा. 

पुलिस मुख्यालय की समिति ने ड्रोन खरीद की मंजूरी दे दी है. इसके लिए जल्द ही खरीदारी की प्रक्रिया शुरू होगई. मद्यनिषेध के साथ ही साथ जिला पुलिस को भी ड्रोन मुहैया कराया जाएगा. बता दें कि बिहार में शराबबंदी के बाद भी इसका धंधा खूब फल-फूल रहा है. लगातार कार्रवाई के बाद पुलिस को दूर के इलाकों में इसपर नजर रखने में दिक्कत होती है. 

जबतक पुलिस पहुंचती है , शराब के धंधेबाज भाग जाते हैं. यही वजह है कि पुलिस की मद्यनिषेध इकाई ने ड्रोन की मांग की थी. अभी फिलहाल 6 ड्रोन खरीदे जाएंगे. यह ड्रोन की उड़ान क्षमता कम से कम 45 मिनट की होगी और उसका रेंज कम से कम 3 से 5 किलोमीटर की होगी.  इस ड्रोन की कीमत 5 लाख रुपये तक होगी और उच्च गुणवत्ता का कैमरा होगा.