Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
05-May-2022 07:25 AM
SARAN : शादियों के इस मौसम में शराब के शौकीन कहीं न कहीं से पाबंदी के बावजूद जुगाड़ कर ही लेते हैं। शादी के जश्न में शराब पीना सारण के एक युवक को भारी पड़ गया। सारण जिले से जहरीली शराब का एक और मामला सामने आया है। यहां एक युवक की आंख की रोशनी शराब पीने की वजह से चली गई है। युवक का नाम मुकेश ठाकुर है और वह एक सैलून चलाता है।
बताया जा रहा है कि मुकेश सोमवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहीं पर उसने शराब पी और उसके बाद से मुकेश की तबीयत बिगड़ने लगी। जहरीली और मिलावटी शराब होने की वजह से मुकेश की तबीयत खराब हुई और धीरे-धीरे उसके आंख की रोशनी भी गायब हो गई। बाद में उसे पानापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मुकेश की हालत को गंभीर देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
छपरा सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम में उसकी जांच की और शराब पीने की पुष्टि की है। सारण जिले में जहरीली शराब का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी लगातार सारण में जहरीली शराब से हो रही मौतों की खबर आते रही है। इस बार एक युवक की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर छानबीन के लिए पहुंचे हैं लेकिन परिजन पुलिस के सामने कुछ बोलने से बचते नजर आए। हालांकि डॉक्टरों का स्पष्ट तौर पर कहना है कि शराब पीने की वजह से मुकेश के साथ यह घटना घटी।