ब्रेकिंग न्यूज़

डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या

Home / bihar / पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला...

पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

Bihar News: सासाराम में पति की हत्या के बाद पत्नी ने दो बच्चों के साथ जहर खा लि, इलाज के दौरान महिला की मौत, बच्चों की स्थिति नाजुक।

01-Apr-2026 03:03 PM

By Ranjan Kumar

Bihar News: सासाराम से बड़ी खबर सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद में पिछले महीने 24 मार्च को हसन रजा खान की जमीन खरीद-बिक्री के विवाद के दौरान दिनदहाड़े मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद मृतक हसन रजा खान की पत्नी रेशमा खातून अपने दो छोटे बच्चों के साथ सदमे में पड़ गई।


कल रेशमा खातून ने अपने 4 साल की बेटी तैयबा और डेढ़ साल के बेटे हमजद के साथ जहर खा लिया। उन्हें और उनके बच्चों को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया था। लेकिन इलाज के दौरान रेशमा खातून की मौत हो गई। वहीं, उनके दोनों बच्चों का इलाज अभी भी वाराणसी में जारी है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।


24 मार्च की घटना में हसन रजा खान की हत्या चार लोगों ने मिलकर सड़क पर की थी। इस दर्दनाक घटना और जहर खाने की वारदात के बाद इलाके में गहरा शोक और तनाव व्याप्त है। इस संबंध में SDPO-2 कुमार वैभव ने बताया कि पहले ही कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पूरे प्रकरण की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।