ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / सासाराम: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को लेकर भागा दो बच्चों का...

सासाराम: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को लेकर भागा दो बच्चों का बाप, 4 महीने बाद शव लेकर घर पहुंचा, क्या है पूरा मामला जानिए?

सासाराम के तिलौथू थाना क्षेत्र में युवती रूबी कुमारी की संदिग्ध स्थिति में हत्या का मामला सामने आया है। चार महीने से लापता रही युवती का शव मिलने के बाद परिजनों ने बजरंगी कुमार पर हत्या का आरोप लगाया। आरोपी गिरफ्तार।

26-Aug-2025 04:45 PM

By RANJAN

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है, जहांं तिलौथू थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। हालांकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतका के परिजनों का कहना है कि दो बच्चों का बाप होने के बावजूद बजरंगी उनकी नाबालिग बेटी को लेकर भाग गया था। अब शव को लेकर घर पहुंचा है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा है। परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि तिलौथू थाना क्षेत्र के महेशडीह की रहने वाली रूबी कुमारी को कोईडीही के रहने वाले बजरंगी कुमार राम चार महीना पहले शादी की नीयत से अपने साथ लेकर चला गया था। फिर अचानक रूबी के शव को लेकर वह अपने गांव पहुंचा और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। जबकि बजरंगी पहले से दो बच्चों का बाप है। उधर इस घटना के बाद मृतका रूबी के परिजन बजरंगी के घर कोईडीही गांव पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिए। 


पुलिस ने रूबी कुमारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। वही मौके से भाग रहे बजरंगी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि बजरंगी का वर्ष 2017 में ही बेबी देवी से शादी हुई थी। जिसके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद बजरंगी ने अपने गांव के बगल की रूबी कुमारी नामक एक नाबालिक लड़की को लेकर भाग गया था। उसे नासरीगंज के खिरियाओं स्थित अपने बहन के घर में रखे हुए था। मृतका रूबी कुमारी की माता श्रद्धा देवी का आरोप है कि दो दिन पहले रूबी ने फोन कर बताया था कि बजरंगी दो लाख रुपए अपने मायके से लाने के लिए दबाव बना रहा है। 


रूबी अपनी मां से बजरंगी के लिए दो लाख मांग रही थी। लेकिन गरीबी के कारण इतना रुपया देना संभव नहीं था। आरोप है कि जब पैसे देने से इनकार किया गया तब बजरंगी ने उसकी पुत्री रूबी की हत्या कर शव को लेकर अपने गांव कोईडीही पहुंच गया। जब उन लोगों को सूचना मिली तो वे लोग भी जब बजरंगी के घर पहुंचे तो बजरंगी वहां से भाग खड़ा हुआ, मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन बजरंगी को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। उधर बजरंगी की पहली पत्नी बेबी देवी का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के बारे में उन्हें विशेष जानकारी नहीं है। उनके दो बच्चे हैं उसी की देखरेख में वह व्यस्त रहती हैं। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


इस मामले में के डेहरी के DSP 2 वंदना मिश्रा ने बताया की तिलौथू थाना क्षेत्र में एक लड़की की हत्या की बात सामने आई है. सूचना सत्यापन किया गया। घटनास्थल पर पुलिस दलबल के साथ पहुंची तो बजरंगी कुमार के घर के बाहर एक महिला का शव पाया गया। जिसके बाद शव की पहचान की गयी। फिर इसके बाद FSL टीम को मौके पर बुलाया गया और FIR दर्ज की गई। डेहरी के डीएसपी 2 बंदना मिश्रा ने बताया कि बजरंगी कुमार मृतका बेबी कुमारी को साथ लेकर पिछले 4 महीने से लापता था। वंदना मिश्रा ने बताया कि आरोपी पति बजरंगी को तिलौथू थाना क्षेत्र के निमिया डीह चौक से गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे कार्रवाई में जुटी है।