Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत
21-Jun-2025 01:09 PM
By Ranjan Kumar
Bihar News: खबर बिहार के सासाराम से है। सासाराम के रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री ट्रेन तथा प्लेटफार्म के बीच गैप में गिरने लगी। लेकिन आरपीएफ के ऑन ड्यूटी जवान ने महिला को खींचकर बाहर निकाल दिया है और महिला की जान बच गई है। इस घटना की पूरी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में कैद हो गई है।
दरअसल, डीडीयू मुगलसराय-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन जब सासाराम रेलवे स्टेशन से प्लेटफार्म संख्या-3 से खुलने लगी। इस बीच चलती ट्रेन में एक महिला चढ़ने की कोशिश करने लगी। इस क्रम में महिला प्लेटफार्म और बोगी के मध्य गैप के अंदर जाने लगी। इस अवस्था को देख मौके पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने आनन-फानन में महिला को खींचकर बाहर निकाला और महिला की जान जाते-जाते बच गई है। जिससे दर्दनाक हादसा टल गया है।
बता दें कि इस आपाधापी को देखते हुए ट्रेन के लोको पायलट ने भी ट्रेन को सुरक्षित तरीके से ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकने के बाद महिला यात्री को उस ट्रेन में सुरक्षित चढ़ाया गया। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गया है।