पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
30-Aug-2025 07:06 PM
By First Bihar
SARAN: बिहार के सारण जिले के डेरनी थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। सारण एसएसपी कुमार आशीष ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में वरीय पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस सूत्रों की माने तो शनिवार जलालपुर थाने में पदस्थापना के बाद सुनील कुमार का तबादला डेरनी थाना के अपर पुलिस थाना प्रभारी के रूप में किया गया था, लेकिन उन्होंने प्रभार नहीं सौंपा था। हालांकि वह इसे सौंपने के लिए विगत 20 अगस्त को ही निकले थे, लेकिन शुक्रवार, 29 अगस्त तक जलालपुर थाना में उपस्थित होकर अपना प्रभार नहीं सौंपने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि उनसे मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल बंद रहने की वजह से बात नहीं होने की सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली, जिसके बाद एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित करने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।