पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा
01-Apr-2026 05:15 PM
By First Bihar
SARAN: सारण में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। 36 पुलिस पदाधिकारियों को एक थाने से दूसरे थाने या पुलिस केंद्र भेजा गया है।
जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुल 36 पुलिस पदाधिकारियों को एक थाना से दूसरे थाना या पुलिस केंद्र में स्थानांतरित किया गया है। इस कार्रवाई के तहत कई थानों के थानाध्यक्षों को उनके पद से हटाकर सारण पुलिस केंद्र भेज दिया गया है।
इनमें एकमा थाना के थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह, मशरक थाना के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, गौरा थाना की थानाध्यक्ष सिमरन कुमारी, जलालपुर थाना के थानेदार राजेश कुमार, भेल्दी थाना के थानाध्यक्ष राकेश कुमार, इसुआपुर थाना के थानेदार कमल राम, दिघवारा थाना के थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, रसूलपुर थाना के थानेदार राहुल कुमार श्रीवास्तव, पानापुर थाना के थानेदार राजा राम और दाउदपुर थाना के थानेदार कुंदन कुमार शामिल हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से जोड़ा जा रहा है। अन्य स्थानांतरित पदाधिकारियों की पूरी सूची भी जारी कर दी गई है।
देखिये पूरी लिस्ट 

