पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
05-Aug-2022 09:11 AM
SARAN : बिहार में शराबबंदी कानून की धज्जियां किस तरह से उड़ाई जा रही है, इसका उदाहरण सारण जिले से सामने आ गया है। जिले में शराब से 9 लोगों की मौत हो गई है। कल तक 2 लोगों के मौत की सूचना थी, लेकिन अब जो ताज़ा जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ शराब पीने से कुल 13 लोगों की जान चली गई है। सारण में एक के एक मौत हो रही है, जिसको लेकर जिलेभर में हड़कंप मच गया है। वहीं, 17 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई।
घटना सारण जिले के भेल्डी थाना और मकेर थाना क्षेत्र के भाथा धानुक टोली की है। बुधवार की रात में सभी लोगों ने अलग-अलग जगह पर शराब पी थी और सुबह से ही इनकी तबीयत खराब होने लगी थी। इसके बाद कई लोगों को पीएमसीएच (पटना) में भर्ती कराया गया था। वहीं अब तक 13 लोगों की शराब पीने से मौत हो गई है, जबकि 17 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई।
मृतकों में भेल्डी थाना क्षेत्र के सोनहो भाथा गांव के रहने वाले पारस महतो के 35 साल के बेटे चंदन महतो और मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया भाथा नोनिया टोली के रहने वाले कंसी महतो के 60 साल के बेटे कमल महतो शामिल था। लेकिन अब जो ताज़ा जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ शराब पीने से कुल 9 लोगों की जान चली गई है। सूचना पाकर पुलिस की ताम मौके पर पहुंचकर मामले में जांच में जुटी है।