Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
15-Dec-2025 05:26 PM
By First Bihar
PATNA: बीजेपी ने संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। दरभंगा सदर से छह बार विधायक रह चुके संजय सरावगी मिथिला क्षेत्र में पार्टी का मजबूत चेहरा माने जाते हैं और पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं। संजय सरावगी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह डबल डोज है, एक डोज कल मिला था और आज यह दूसरा डोज है। बूस्टर डोज मिला है। अब हम सभी भाई मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे।
वैश्य समाज से आने वाले दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। बीजेपी मुख्यालय प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने इसे लेकर संगठनात्मक नियुक्ति पत्र जारी किया है। जिसमें इस बात का जिक्र है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने श्री संजय सरावगी, विधायक को भारतीय जनता पार्टी बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
जब से मालूम हुआ कि संजय सरावगी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये हैं तो उन्हें बधाई देने के लिए बीजेपी दफ्तर में तांता लगा हुआ है। बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने पहुंचे सम्राट चौधरी ने कहा कि लगातार बीजेपी अपने संगठन को मजबूत कर रहा है।
उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से संजय सरावगी जी हमारे पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। मैं इनको बधाई देता हूं आगे हम सभी भाई मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे। जिससे की आगे 2029 और 2030 के चुनाव के लिए पूर्ण रूप से हम पार्टी को मजबूती के साथ खड़ा करेंगे। ये डबल डोज है एक डोज कल मिला था आज दूसरा डोज है। बूस्टर डोज मिला है। बिहार मजबूती के साथ मोदी और नीतीश जी के साथ आगे भी खड़ा रहेगा। मिथिला हमारी शान है मां जानकी की जन्मस्थल है मिथिला बिहार की संस्कृति का पहचान है।
