पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
31-Dec-2025 07:19 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। अपने संसदीय क्षेत्र बेतिया दौरे के दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ममता बनर्जी में रावण और उसकी बहन सूर्पनखा दोनों के गुण हैं और वह इन दोनों की “मां” के रूप में बंगाल को समाप्त करने का बीड़ा उठा चुकी हैं।
संजय जायसवाल ने आगे कहा कि जिन्हें भी भारत और भारतीय संस्कृति से प्रेम है, उन्हें ममता बनर्जी नापसंद हैं। उन्होंने बंगाल से हिंदुओं को भगाने और विदेशी नागरिकों को बसाने का काम किया है। ममता बनर्जी की इस नीति के कारण वे उन सभी लोगों को बुरी लगेंगी जो देशभक्ति और सनातन संस्कृति में विश्वास रखते हैं।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने देश की संस्कृति और हित के प्रति कोई संवेदना नहीं दिखाई है और उनका उद्देश्य केवल बंगाल को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने ममता दीदी को बुराई के प्रतीक रावण और उसकी बहन सूर्पनखा की मां बता दिया। संजय जायसवाल ने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को समाप्त का जिम्मा उठा लिया है। उन्हें देश की सनातन संस्कृति से कोई मतलब नहीं है।