ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / bihar / संविदा कर्मियों को नौकरी से निकाले जाने का मामला पहुंचा जनता दरबार में,...

संविदा कर्मियों को नौकरी से निकाले जाने का मामला पहुंचा जनता दरबार में, नीतीश बोले.. यह तो बहुत गड़बड़ हो रही है

12-Jul-2021 11:12 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता के दरबार कार्यक्रम में मौजूद हैं. 5 साल बाद मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की है. जनता दरबार में आज संविदा पर काम करने वालों को सेवा से हटाए जाने से जुड़ा मामला पहुंचा. एक शख्स ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचकर यह शिकायत की कि बिजली विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर नाइट गार्ड के तौर पर वह नौकरी करता था. हड़ताल पर जाने के कारण उसे सेवा से हटा दिया गया.


कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले इससे नाइट गार्ड ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट पर जिस एजेंसी ने रखा वह मनमानी कर रही है. मामला श्रम विभाग में भी पहुंचा और वहां भी सुनवाई हुई है. हैरानी की बात यह है कि जिस शख्स को नाइट गार्ड की सेवा से हटाया गया, उसके साथ हटाए गए दूसरे लोगों को वापस काम पर रख लिया गया.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने आज कॉन्ट्रैक्ट सेवा से जुड़े कई ऐसे मामले आए सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों से जुड़े इस तरह के जो मामले आ रहे हैं, उस को गंभीरता से लें.


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किसी भी कीमत पर इस तरह के मामले रूप में चाहिए. नीतीश कुमार ने इस बात पर भी हैरत जताई कि कॉन्ट्रैक्ट सेवा को ले करके इस तरह की गड़बड़ी हो रही है. इस क्रम में मुख्यमंत्री के सामने किशनगंज से एक मामला पहुंचा, जिसमें एक युवक ने बैंक में लोन के लिए अप्लाई किया था.  बैंक वालों ने 14 से अधिक कमीशन मांगा तो लोन के लिए अप्लाई करने वाले युवक ने सीबीआई में कंप्लेंट कर दी. कमीशन मांगने वाले बैंक कर्मी की गिरफ्तारी भी हो गई. लेकिन युवक को अब तक लोन नहीं मिला इस मामले को भी मुख्यमंत्री ने गंभीरता से देखने का निर्देश अधिकारियों को दिया.