वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
02-Jul-2025 01:48 PM
By Abhishek
Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब दो महीने पहले प्रेम जाल में फंसा कर बेच दी गई एक नाबालिग लड़की को पंजाब से सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र की है, जहां की एक नाबालिग लड़की को स्थानीय युवक ने प्रेम संबंधों में फंसा कर पहले उत्तर प्रदेश ले गया और फिर वहाँ उसे 1 लाख 20 हजार रुपये में बेच दिया। लड़की के परिजनों ने इस घटना की शिकायत उजियारपुर थाने में दर्ज कराई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए दलसिंहसराय डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया सूत्रों की मदद से जांच शुरू की। लगातार दो महीने की मेहनत के बाद पंजाब के एक इलाके से नाबालिग लड़की को बरामद किया गया और दो मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक वही युवक है जिसने लड़की को प्रेम जाल में फंसाया था, जबकि दूसरा व्यक्ति खरीद-फरोख्त में शामिल था। दोनों आरोपियों को उजियारपुर लाकर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी ने कहा, यह बेहद चिंता का विषय है कि किस प्रकार कुछ असामाजिक तत्व भोली-भाली लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा कर मानव तस्करी जैसे संगीन अपराध को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने समाज से अपील की कि ऐसे मामलों को लेकर विशेष रूप से ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में जागरूकता फैलाई जाए। अभिभावकों और स्कूलों को चाहिए कि वे किशोरियों को सतर्क करें और उनके जीवन में करियर तथा शिक्षा के महत्व को समझाएं। पुलिस के अनुसार, इस तरह की घटनाओं में हाल के वर्षों में वृद्धि हुई है, जिसमें युवतियों को प्रेम-प्रसंग के बहाने बहला-फुसलाकर दूसरे राज्यों में ले जाकर बेचा जा रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस अब अंतरराज्यीय मानव तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।