ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / samastipur-news / Road Accident in bihar : तेज रफ़्तार का कहर ! घर लौट रहे...

Road Accident in bihar : तेज रफ़्तार का कहर ! घर लौट रहे होमगार्ड जवान हो गए सड़क हादसे के शिकार, गई जान

Road Accident in bihar : अब एक ताजा मामला सहरसा से निकलकर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक होमगॉर्ड की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।

29-Jan-2025 11:49 AM

By First Bihar

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकलकर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक होमगॉर्ड की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के इस्लामिया चौक के समीप तेज रफ्तार में आ रहे गाड़ी ने एक साईकिल सवार 55 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दिया। जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर कार्रवाई में जुटी है। 


बताया जा रहा है मृतक होमगार्ड का जवान था जो ड्यूटी खत्म के उपरांत साईकिल वापस घर लौटने के दौरान हादसा का शिकार हो गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। मृतक को दो पुत्र हैं। मृतक के रिश्तेदार साढ़ू मो हारून रसीद ने बताया कि मो रईस होमगार्ड डिपार्टमेंट में गृह रक्षक के रूप में बरियाही में पोस्टिंग है। लेकिन वहां से ड्यूटी के उपरांत वह सहरसा पुलिस लाइन चले आए। जहां ड्यूटी खत्म होने के उपरांत वापस साईकिल से घर लौट रहे थे कि इसी दौरान इस्लामिया चौक के समय तेज रफ्तार में सामने से आ रही चार पहिया वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दिया। 


जिससे वह जख्मी होकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें तुरंत ही सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने देखकर उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक का बेटा मोहम्मद कादिर रो-रोकर अपने पिता को याद बार-बार बेहोश हो रहा है। घटना की सूचना सहरसा सदर थाने की पुलिस को दी गई। सदर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मौज्मअली ने बताया कि चार पहिया वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है, चालक मौके से फरार है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।