सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
22-May-2025 02:51 PM
By RITESH HUNNY
Bihar News: बिहार के सहरसा में दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. दोनों सड़क किनारे सो रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद डाला। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के हरेवा-उटेशरा मुख्य मार्ग की है।
मृतकों की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के छेका मूसहरी वार्ड नं 01 निवासी 50 वर्षीय बोनू सादा और उनकी 48 वर्षीय पत्नी बुधनी देवी केरूप मे हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे सो रहे थे, तभी ट्रैकटर ने पति-पत्नी को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका के बेटे सुधीर सादा ने बताया कि उसका घर सड़क किनारे है। खाना खाने के बाद माता-पिता सड़क के किनारे सो रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दोनों को तुरंत उठाकर सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जंहा डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सलखुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है।