सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
18-May-2025 06:56 PM
By RITESH HUNNY
Bihar School News: बिहार के सहरसा स्थित महिषी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय कुंदह के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रों के लिए भेजी गई पाठ्यपुस्तकों को कोसी नदी में बहाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर महिषी के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार ने जलई थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024-25 के शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रों को वितरित की जाने वाली किताबें हेडमास्टर सुरेश कुमार द्वारा जानबूझकर नदी में फेंकी गईं। जांच के दौरान दो बोरे भीगी हुई किताबें बरामद की गईं, जबकि चार बोरे नदी की तेज धारा में बह गए। घटना उस वक्त उजागर हुई जब विद्यालय के कक्षा आठ के दो छात्र, सनमोल कुमार और मनीष कुमार, नदी किनारे घूम रहे थे।
उन्होंने देखा कि कुछ किताबें नदी में बह रही हैं। छात्रों के शोर मचाने पर ग्रामीण रतन सादा ने नदी में उतर कर दो बोरे किताबें बाहर निकालीं। स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। पूछताछ के दौरान सुरेश कुमार ने दावा किया कि स्कूल में कमरों की कमी के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा।
बीडीओ ने जांच के बाद कहा कि प्रधानाध्यापक की यह हरकत छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और सरकारी संपत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने, पद के दुरुपयोग और सरकारी राशि के गबन की श्रेणी में आता है। पिछले शैक्षणिक सत्र में विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक कुल 354 छात्रों के नामांकन के बावजूद मात्र 220 छात्रों को ही किताबें वितरित की गईं थीं। बीडीओ के लिखित आवेदन पर हेडमास्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।