ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / samastipur-news / BIHAR CRIME : बिहार में फिल्मी स्टाइल में लूटपाट, बाइक में पेट्रोल भरवाया...

BIHAR CRIME : बिहार में फिल्मी स्टाइल में लूटपाट, बाइक में पेट्रोल भरवाया फिर कमर से गन निकाल तान दी

BIHAR CRIME : वीडियो में नजर आ रहा है कि दो बाइक पर सवार चार लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचते हैं। इन सभी ने अपना चेहरा ढक रखा था। इनमें से एक बाइक सवार ने पहले अपनी मोटरसाइकिल

06-Feb-2025 12:59 PM

By First Bihar

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा नहीं दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,अपराध की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिहार में बेखौफ लुटेरों का तांडव नजर आया है। इस बार लुटेरों ने एक पेट्रोल पंप पर फिल्मी स्टाइल से लूटपाट को अंजाम दिया है।


जानकारी के अनुसार, सहरसा में दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने बड़ी ही आराम से एक पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मी से उसका पैसों से भरा बैग लूटा और फिर फरार हो गए। इसका एक कथित वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो सहरसा जिले का बताया जा रहा है। 


वहीं, इस वीडियो में नजर आ रहा है कि दो बाइक पर सवार चार लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचते हैं। इन सभी ने अपना चेहरा ढक रखा था। इनमें से एक बाइक सवार ने पहले अपनी मोटरसाइकिल की टंकी में पेट्रोल भरवाया। तब तक दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार उसके दो अन्य साथी पास में ही खड़े थे। तेल भरवाने के बाद बाइक सवार अपनी गाड़ी से नीचे उतरा और उसने अचानक अपनी कमर से गन निकाल ली। 


इसके बाद वहां इस शख्स के साथ आए उसके तीन अन्य साथियों ने भी अपनी पिस्तौल निकाल कर वहां मौजूद एक पेट्रोल कर्मी पर तान दी। एक लुटेरे ने पेट्रोल कर्मी से उसका पैसों से भरा बैग लूटा और फिर सभी आराम से बाइक पर बैठ कर चले गए। दावा किया जा रहा है कि यह वारदात बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तिरी स्थित पूजा पेट्रोल पंप का है। जिस वक्त लुटेरे यह लूटपाट मचा रहे थे उस वक्त आसपास एक-दो अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं लेकिन लुटेरों के हाथ में गन देख कर कोई उनकी तरफ नहीं बढ़ता है। कहा जा रहा है कि लुटेरों ने 25,000 रुपये लूटे हैं।