ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन

Home / bihar / Bihar homeguard scam : होमगार्ड बहाली में बड़ा घोटाला, 4–5 लाख में पास...

Bihar homeguard scam : होमगार्ड बहाली में बड़ा घोटाला, 4–5 लाख में पास कराने का खेल उजागर!

Bihar homeguard scam : बिहार के समस्तीपुर में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के दौरान बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। चार से पांच लाख रुपये लेकर परीक्षा पास कराने का खेल संगठित तरीके से चलाया जा रहा था, जिसमें बिचौलियों और अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई है।

04-Jun-2025 11:24 AM

By First Bihar

Bihar homeguard scam : बिहार के समस्तीपुर जिले में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के दौरान एक संगठित घोटाले का खुलासा हुआ है। इस घोटाले में अभ्यर्थियों से 4 से 5 लाख रुपये लेकर फिजिकल टेस्ट पास कराने का खेल चल रहा था। यह पूरा रैकेट बिचौलियों और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से संचालित हो रहा था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिन अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में पास कराना होता था, उन्हें मैदान में एक खास रंग का रिबन पहनाया जाता था, जिससे ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों को उनकी पहचान हो जाती थी।


नोडल अधिकारियों की शिकायत से खुला घोटाला

यह घोटाला तब सामने आया जब ADM (आपदा) राजेश कुमार सिंह को मैदान में ड्यूटी पर तैनात शारीरिक शिक्षकों और नोडल अधिकारियों ने एक लिखित शिकायत सौंपी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजेश कुमार सिंह ने 31 मई को समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा को एक गोपनीय रिपोर्ट सौंपी, जिसमें पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया गया।


जिला कमांडेंट पर कार्रवाई, जांच के आदेश 

रिपोर्ट में होमगार्ड के जिला कमांडेंट मोहम्मद एहतेशाम अली की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। इसके बाद डीएम ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बहाली प्रक्रिया से हटा दिया और उनकी जगह इंस्पेक्टर संजीव रंजन प्रसाद को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जिसकी कमान ADM राजेश कुमार सिंह को सौंपी गई है।


750 पदों के लिए 25,369 आवेदन, 15 अभ्यर्थी जांच के घेरे में

इस बहाली प्रक्रिया में 750 पदों के लिए कुल 25,369 आवेदन आए थे, जिनमें 19,290 पुरुष, 6,078 महिलाएं और 1 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। फिलहाल यह प्रक्रिया समस्तीपुर के दुधपुरा पुलिस लाइन मैदान में चल रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक 15 ऐसे अभ्यर्थियों की पहचान की गई है, जिन्होंने फिजिकल टेस्ट के दौरान खास रंग का रिबन पहना था। प्रशासन अब इन अभ्यर्थियों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।