पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू
22-Oct-2019 01:27 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बेगूसराय के शाहपुर में स्थित तक्षशिला विद्यालय में एक टीचर की पिटाई का LIVE वीडियो सामने आया है. टीचर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो CCTV फुटेज में कैप्चर हो गया है. आरोप है कि सैलरी मांगने पर स्कूल के प्रिंसिपल ने गार्ड्स से टीचर की लात-घूंसों से पिटाई करवा दी.
आरोप है कि स्कूल के शिक्षक विजय कुमार ने जब अपनी बीमार पत्नी का वास्ता देकर दो महीने के बकाये वेतन की मांग की तो प्रिंसिपल के गार्ड ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. वहीं स्कूल के प्रिंसिपल नें अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है.
इस घटना के विरोध में स्कूल के सभी टीचर्स ने पढ़ाई बाधित कर दी है. वहीं स्कूल के प्रिंसिपल पर तानाशाही का आरोप लगाकर छात्रों ने भी हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया है. महिला शिक्षिकाओं ने भी प्रिंसिपल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रिंसिपल की कार्यशैली से परेशान टीचर्स का आरोप है कि रात में पर्सनल मीटिंग के लिए होस्टल में रह रही शिक्षिकाओं को प्रिंसिपल बुलाते हैं, साथ ही वो लड़कियों से भी अमर्यादित भाषा में बात करते हैं.