‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी
03-Jun-2025 11:33 AM
By RITESH HUNNY
Road Accident: बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर चकला चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग दंपति को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग दंपति सड़क किनारे अपने किसी रिश्तेदार का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आती एक कार ने अचानक उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पति घटना के तुरंत बाद घटनास्थल से गायब हो गया, जिससे मामला और भी रहस्यमयी बन गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर SDPO आलोक कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, सोनबरसा राज के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, सौरबाजार के थानाध्यक्ष अजय पासवान समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को नियंत्रित कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
महिला के पति की तलाश के लिए पुलिस ने खेतों, सड़क किनारे और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस संबंध में SDPO आलोक कुमार ने कहा कि, घटना की गहराई से जांच की जा रही है। लापता व्यक्ति की बरामदगी के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई है और हम जल्द ही उनकी खोज कर लेंगे।"
घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है और तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती। लोगों ने प्रशासन से CCTV कैमरों की जांच, वाहन की पहचान, और लापता बुजुर्ग की जल्द बरामदगी की मांग की है।