बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय
03-Sep-2025 06:48 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 9 साल पहले बिहार में पूर्ण शराबबंदी यह सोचकर किया था कि लोग शराब पीना छोड़ देंगे, जिससे घरेलू हिंसा की घटनाएं कम हो जाएगी। लेकिन शराब की जगह लोग सुखा नशा और नशीली दवाईयों का सेवन करने लगे हैं।
स्मैक,गांजा,अफीम,व्हाइटनर, सुलेशन,हीरोइन,नशीला इंजेक्शन, कफ सिरप सहित कई तरह का नशा कर रहे हैं और खुद जिन्दगी बर्बाद कर ही रहे हैं, परिवार भी बर्बाद हो रहा है। यहां तक की घर पर मंगवाकर शराब का भी लोग सेवन कर ले रहे हैं। नशे का कारोबार बिहार के हर इलाके में फल-फूल रहा है। हांलाकि पुलिस दावा करती है कि नशे के सौदागरों पर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में सहरसा पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
दरअसल आसूचना ईकाई और बनगांव पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एक कोरेक्स तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इन दिनों पुलिस अधीक्षक, सहरसा के निर्देशन में जिला में अवैध शराब का सेवन, निमार्ण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्कारों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बनगांव थानाध्यक्ष को जिला आसूचना इकाई के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक काला रंग के हॉण्डा सिटी कार जिसका रजि० नं0-BR-01BN-1528 है शराब तस्करों द्वारा दरभंगा से विरौल के रास्ते NH-327 बायपास रोड़ से भारी मात्रा में कोरेक्स लेकर आ रहा है।
सूचना के आलोक में वाहन जाँच के क्रम में मनेर पुल की तरफ से एक चार पहिया कार आ रहा था, जिसे पुलिस टीम के द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो कार से उतरकर तीन लोग भागने लगे। जिसमें दो व्यक्ति भागने में सफल रहे एवं एक व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। उक्त कार की कार की तलाशी लेने पर कुल - 209 (2090 बोतल) ली० अवैध कोडिनयुक्त कफसिरप बरामद किया गया एवं होंडाा सिटी कार को जब्त किया गया।
इस संबंध में बनगांव थाना कांड दर्ज किया गया। गिरफ्तार तस्कर का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उक्त फरार दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान कहरा वार्ड नं० -10 निवासी शंकर दास के पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। छापेमारी टीम में बनगांव थाना प्रधान हरिचन्द्र ठाकुर, पुलिस पदाधिकारी अमरेश कुमार, जिला सूचना ईकाई के पुलिस पदाधिकारी जयशंकर प्रसाद, अविनाश सिंह एवं कर्मी शामिल रहे।