ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / bihar / सहरसा में रफ्तार ने ले ली जान: स्कॉर्पियो और बाइक की सीधी टक्कर...

सहरसा में रफ्तार ने ले ली जान: स्कॉर्पियो और बाइक की सीधी टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत

सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार फरार, पुलिस जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है।

10-Jan-2026 10:14 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा से बड़ी खबर आ रही है। जहां जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। बलवाहाट थाना क्षेत्र के खजुरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो और बाइक की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।


हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कनरिया थाना क्षेत्र के सहारम गांव निवासी ब्रह्मदेव सादा के पुत्र भिखन सादा के रूप में की गई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।


सूचना पर बलवाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।