ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति
19-Aug-2025 09:36 PM
By First Bihar
SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में अम्बेडकर चौक पर मंगलवार को एक बिचौलिए की जमकर पिटाई कर दी गई। उस पर कोर्ट में वृद्धा पेंशन के कागजात बनवाने के नाम पर दो हजार रुपये ठगने का आरोप था। ठगी से नाराज लोगों ने बीच सड़क पर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी सरेआम पिटाई कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी ने सरकारी काम कराने का झांसा देकर पैसे लिए, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी कोई काम नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला जांच में है और आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
पीड़ित ने बताया कि कोर्ट में वृद्धा पेंशन के कागजात बनवाने के नाम पर बिचोलिये ने उससे 2 हजार रुपये लिया था। लेकिन रुपये देने के बाद भी बिचोलिये ने काम नहीं कराया। इसी क्रम में आज अम्बेडकर चौक के समीप बिचौलिया पकड़ा गया, जिसके बाद लोगों ने पहले उसकी पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।