Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
10-Jan-2023 08:03 AM
PATNA : कड़ाके की सर्दी के पीछे सोमवार का दिन बिहार में हादसों का दिन साबित हुआ। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल 13 लोगों की मौत सड़क हादसे में हो गई। कटिहार में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हुई तो वहीं गया में एक सड़क हादसे में दो भाइयों समेत तीन की जान चली गई। गया–रजौली स्टेट हाईवे पर बाइक सवार पति पत्नी और दो बच्चों को एक ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में पति-पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई।
पहला हादसा सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे गया जिले में हुआ, जिसमें बाइक और हाइवा की टक्कर में दो सहोदर भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दूसरी दुर्घटना शाम लगभग 7 बजे हुई जिसमें ट्रक द्वारा कुचले जाने से बाइक सवार पति-पत्नी और पुत्र की जान गई। वहीं तीसरे हादसे में सोमवार की रात कटिहार में एक ट्रक ने दूरी तरफ से आ रहे आटो को टक्कर मारी जिसमें कुचले जाने से 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें 5 एक ही परिवार के थे।
कटिहार में गेड़ाबाड़ी -कटिहार राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर दिघरी पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे में आटो रिक्शा के परखचे उड़ गए। आटो चालक की भी मौत हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। बताया गया कि खेरिया निवासी अरुण ठाकुर अपनी पत्नी उर्मिला देवी, पुत्रवधू पल्लवी कुमारी, दो वर्ष की पोती, साले धनंजय ठाकुर व खेरिया निवासी गोलू कुमार के साथ आटो से कटिहार आ रहे थे। कटिहार से ये ट्रेन पकड़कर मध्य प्रदेश जाने वाले थे। उधर गया के पंचानपुर ओपी इलाके के नेपा पंचायत के विशुनगंज गांव के रहने वाले मो. सादिक अंसारी, मो. तंजीर उर्फ छोटू और मो. मिस्बाह एक ही बाइक से गया रेलवे स्टेशन जा रहे थे। कोहरे के कारण सामने से आ रही हाइवा से बाइक की टक्कर हो गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। किसी ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। वहीं फतेहपुर थाना क्षेत्र में गया- रजौली स्टेट हाइवे 70 पर ट्रक ने बाइक सवार पति, पत्नी और दो बच्चों को कुचल दिया। हादसे में मोहनपुर के इटमा गांव के रहने वाले पिंटू चौधरी, उनकी पत्नी सुनीता देवी और 10 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार की मौत हो गई।