सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत
24-Jun-2023 10:47 AM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: बिहार के जमुई जिला से खबर आ रही है जहां भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह की बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे जिला अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए है. जबकि ड्राइवर मामूली चोटे आई है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह शादी में शामिल होने के लिए सोनो थाना अंतर्गत भरतपुर गांव गए थे. शनिवार की अहले सुबह अपने घर मलयपुर लौट रहे थे. तभी करीब 3 बजे सुबह जमुई चकाई मुख्य मार्ग सोनो धर्म कांटा के समीप चालक को नींद आ गई और टर्निंग के समीप सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रक में गाड़ी टक्कर मार दी.
घटना की जानकारी के बाद सोनो थाना की पुलिस मौके पर पहुंच और गैस कटर की मदद से वेलेरो को काटकर गाड़ी के अंदर फंसे भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह को और उनके ड्राइवर को निकाला गया. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सोनो अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद कन्हैया सिंह की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया.
सड़क दुर्घटना में जिला अध्यक्ष का एक पैर टूट गया जबकि शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटे आई है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से घटना घटी. वही सोनो थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी के बाद वाहन में फंसे भाजपा जिला अध्यक्ष को निकालकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है फिलहाल कन्हैया सिंह खतरे से बाहर बताए गए.