ब्रेकिंग न्यूज़

VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार

Home / bihar / सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम, मुख्य सड़क को...

सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम, मुख्य सड़क को जाम कर किया हंगामा

20-Feb-2021 03:36 PM

 

  

NALANDA- जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की पहली घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव में उस वक्त हुई जब गौतम कुमार नामक युवक सेना में बहाली के लिए दोस्तों के साथ सड़क किनारे दौड़ लगा रहा था तभी तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक इस हादसे में घायल हो गया।


 घटना से आक्रोशित लोगों ने बिहारशरीफ-पटना एस.एच. को भागन बिगहा के पास जाम कर दिया और हंगामा मचाया। जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। 


वही दूसरी घटना नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र के कनकबिगहा गांव की है जहां दो ऑटो की सीधी टक्कर में 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ी छरियारी निवासी बृजनंदन प्रसाद के रूप में हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।