किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
12-Jan-2025 03:27 PM
By First Bihar
Bihar Road Accident : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकलकर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, सासाराम के परसथुआ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिंक रोड के निकट दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके साथ ही मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान रजत कुमार मिश्रा पटना खगोल निवासी के रूप में हुआ है। यह पेशे से रेलकर्मी हैं। जबकि दूसरे मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। यह कैमूर जिला के सरहुला का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस ने इनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उसके बाद परिजन भी घटनास्थल के पास पहुँच रहे हैं।
इधर,घटना की जानकारी मिलने के बाद कोचस के थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों का कोचस के अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल लाने पर चिकित्सक डॉ. तुषार कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अब इस हादसे के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है।