ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता

Home / bihar / रोहतास में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 4 युवकों...

रोहतास में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 4 युवकों की दर्दनाक मौत

रोहतास जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की सीधी टक्कर के बाद आग लगने से 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, पुलिस जांच में जुटी है।

17-Dec-2025 10:13 PM

By RANJAN

ROHTAS: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां दो बाइक की सीधी टक्कर में 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना गोई मोड के पास की है, जहां इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हादसा इतना भयावह था कि इस दौरान बाइक में आग लग गयी। 


मृतकों की पहचान प्रयाग बिगहा निवासी विकास तिवारी,बंटी शर्मा, मंगीतपुर के अनमोल शर्मा और लवजी शर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है की घटना के बाद बाइक में आग लग गई। जिसके बाद बाइक धू-धू कर जलने लगी। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। यह घटना आयर कोठाथाना क्षेत्र के ढेलाबाग- ततराढ सड़क मार्ग पर हुई है। 


युवकों की दर्दनाक मौत से लोग भी सिहर गए। मृतकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जाती है। मृतक दो युवक धनाव गांव से लौट रहे थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गयी।

news image