ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Vote Adhikar Yatra: "लागल लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चला", पुराने अंदाज में दिखे लालू

Vote Adhikar Yatra: बिहार के सासाराम से महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें लालू यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तीखे हमले किए। लालू ने ठेठ अंदाज में वोट चोरी के आरोप लगाते हुए विपक्ष की एकजुटता की अपील की।

17-Aug-2025 03:45 PM

By First Bihar

Vote Adhikar Yatra: बिहार के सासाराम से 17 अगस्त यानि आज महागठबंधन की 'वोट अधिकार यात्रा' की भव्य शुरुआत हुई है। इस यात्रा का उद्देश्य है देश में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए जनता को जागरूक करना। इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी दलों के बड़े नेता शामिल हुए। मंच पर सबसे ज्यादा ध्यान खींचा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने, जो लंबे समय बाद अपने ठेठ और चुटीले अंदाज में नजर आए।


दरअसल, लालू यादव ने अपने भाषण में केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। अपने चिर-परिचित अंदाज़ में लालू यादव ने भोजपुरी गाने की एक लाइन "लागल लागल झुलनिया में धगा, बलम कलकत्ता चला" का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षी दलों को ऐसा झटका देंगे कि वे दूर भाग जाएंगे। यह लाइन पहले भी वे कई चुनावी सभाओं में दोहरा चुके हैं और इस बार भी उन्होंने इसी लहज़े में भाजपा पर निशाना साधा।


अपने संबोधन के दौरान लालू यादव ने मंच से “राहुल गांधी ज़िंदाबाद”, “मल्लिकार्जुन खड़गे ज़िंदाबाद” और “तेजस्वी यादव ज़िंदाबाद” के नारे भी लगाए, और जनता से अपील की कि भाजपा को सत्ता से हटाना अब समय की मांग है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “वोट चोरों को हटाइए, भाजपा को भगाइए और इंडिया गठबंधन को जिताइए।”


लालू ने यह भी कहा कि यह केवल राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर भाजपा को हराएं और इंडिया गठबंधन को मजबूत करें। इस रैली के माध्यम से महागठबंधन ने यह स्पष्ट कर दिया कि आगामी चुनावों में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए वे पूरी ताकत से मैदान में उतर चुके हैं।