किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
03-Aug-2025 09:46 PM
By First Bihar
ROHTAS: बिहार में थार का कहर जारी है। पटना के बख्तियारपुर के चांद गांव के पास ओवरब्रिज पर एक थार गाड़ी ने बाइक सवार को ऐसी टक्कर मारी कि एक की मौके पर मौत हो गयी जबकि दूसरा पुल के नीचे फेंका गया था। आज थार रोहतास के सासाराम में कहर बनकर टूटा है। यहां खेत में रोपनी कर घर लौट रही महिला को बेलगाम थार ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गयी। वही तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये।
मृतका की पहचान हृदयानंद पंडित की पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई है जबकि घायलों की पहचान सलीमुद्दीन, सलीम और पवन के रूप से हुई है। घटना सासाराम के काराकाट थाना क्षेत्र स्थित जमुना पेट्रोल पंप के पास की है। घटना रविवार की देर शाम की है। जब अनियंत्रित थार ने चार लोगों को कुचल दिया।
इस घटना में एक महिला किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को आनन-फानन में गोरारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया। घटना से गुस्साए लोगों ने डेहरी-बिक्रमगज सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लोगों का शांत कराने में लगी है।