नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
05-Jan-2026 05:12 PM
By RANJAN
SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है। जहां साइबर फ्रॉड का शिकार बनने के बाद एक व्यक्ति ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जाता है कि 42 लाख रुपए उसके खाते में लोन के नाम पर भेजा गया फिर कुछ देर बाद उस रकम को उड़ा लिया गया। जिससे आहत होकर सासाराम के दरीगांव थाना क्षेत्र के खैरा गांव का रहने वाले अरुण कुमार सिंह ने अपने ही घर में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना सामने आने पर इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक अरुण कुमार सिंह ने साइबर फ्रॉड से संबंधित आवेदन दो दिन पहले ही रोहतास के एसपी रौशन कुमार को दिया था। आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं होता देख अरुण ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बता दे कि करपुरवा में अरुण कुमार सिंह एक छोटा सा साड़ी का दुकान चलाते थे। उसी दुकान में पूंजी के लिए जेनिथ फाइनेंस नामक एक संस्था से वह संपर्क में आए। उसके द्वारा बंधन बैंक में एक अकाउंट खुलवाया गया।
कपड़े की दुकान के नाम पर अरुण सिंह को 25 लाख लोन का झांसा दिया गया। लेकिन बाद में उनके बंधन बैंक से फोन आया कि आपके अकाउंट से 42 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड हो गया है। जिस कारण आपका बैंक अकाउंट को बंद किया जाता है। ऐसे में परेशान होकर अरुण सिंह पहले अपने स्थानीय दरिगांव थाना जाकर इसकी शिकायत करनी चाही। लेकिन दरीगांव थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा बताया गया कि यह साइबर फ्रॉड का मामला है। आप डेहरी के जिला साइबर सेल में जाकर अपना कंप्लेन दर्ज कराए।
साइबर सेल डेहरी जाने पर भी जांच की बात कही गई। लेकिन उनका केस दर्ज नहीं किया गया। तब अरुण सिंह ने रोहतास के एसपी से मिलकर आवेदन भी दिया। लेकिन परिजनों का आरोप है कि साइबर फ्रॉड हो जाने के बाद पुलिस द्वारा सहयोग नहीं मिलने से वह हताश हो गए और शाम में घर लौटकर आने पर उन्होंने खुदकुशी कर ली।
वही इस मामले पर सासाराम के एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अरुण सिंह के खुदकुशी करने के बाद परिजन द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। उधर परिजन का कहना है कि साइबर फ्रॉड ने साजिश रच कर बैंक में लोन मंगवा कर 42 लाख उड़ा लिए। बता दें कि मृतक अरुण सिंह की दो बेटियां हैं।