ROHTAS: खबर रोहतास जिले के बिक्रमगंज की है। जहां एक बीएमपी के रिटायर्ड हवलदार की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि रिटायर हवलदार अंबिका पांडे अपने पड़ोस के ही अरुण पांडे के कैंपस में गए हुए थे। जहां उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। 


बताया जाता है कि आए दिन वह अपने पड़ोसी के कैंपस में ही उठते बैठते थे। उनकी साल 80 साल हो गई थी। सोमवार को भी वो अरुण पांडेय के हाता में गए हुए थे। लेकिन रात में घर नहीं लौटे, आज सुबह भी जब नहीं लौटे तो लोगों ने खोजबीन शुरू की। तब आज दिन में पता चला कि उनकी लाश परिसर में पड़ी हुई है। इसके बाद लाश खून से लथपथ देखा गया। 


सूचना पर बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय भी मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दी। बताया जाता है कि जिस अरुण पांडे के हाता में अंबिका पांडे की हत्या हुई है। उसे अरुण पांडे का पुत्र विकेश पांडे पहले भी अपने दादा की गोली मार का हत्या कर चुका है। 


अब सवाल उठता है कि 80 वर्षीय अंबिका पांडे की हत्या क्यों किया गया? पुलिस इसकी जांच कर रही है। वैसे परिजन फिलहाल कुछ भी स्पष्ट कारण नहीं बताया रहे हैं। लेकिन इसके पीछे आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं न कहीं संपत्ति का विवाद हो सकता है। फिलहाल स्पेशल की टीम छानबीन कर रही है। उसके और पुलिस ने मृतक बुजुर्ग अंबिका पांडे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।