ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
21-May-2025 08:06 PM
By First Bihar
ROHTAS: रोहतास जिले के सासाराम स्थित केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के प्रिंसिपल को CBI ने अरेस्ट किया है। केवीएस के प्रिसिंपल को 32 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई की इस कार्रवाई से केंद्रीय विद्यालय संगठन में हड़कंप मचा हुआ है। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सीबीआई से की थी। प्राचार्य मयंक कुमार श्रीवास्त ने माही इंटरप्राइजेज के सप्लायर प्रिंस कुमार से 1 लाख 92 हजार रुपये का बिल पास कराने की एवज में रिश्वत ली थी।
जिसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया जिसमें केवीएस के प्रिसिंपल प्राचार्य मयंक कुमार श्रीवास्तव फंस गये। सीबीआई ने केवीएस के प्रिसिंपल को शिकायतकर्ता से 32 हजार रूपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपी को सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई। गुरुवार 22 मई को गिरफ्तार प्रिसिंपल को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।
CBI ने 21.05.2025 को उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने 32,000/- रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता, जो एक पंजीकृत GEM आपूर्तिकर्ता निजी उद्यम का मालिक है, से उसके लंबित बिल 1.92 लाख रुपये जारी करने के लिए 32,000/- रुपये की रिश्वत ली।
पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट