किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
22-Jun-2025 08:41 PM
By First Bihar
ROHTAS: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वे रोहतास के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने करगहर प्रखंड स्थित जगजीवन राम स्टेडियम में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया।
जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर तंज कसते हुए कहा कि राजद लालू जी के परिवार की पार्टी है। चाहे वो इसके अध्यक्ष हों या उनके परिवार का कोई सदस्य। उन्होंने कहा कि जब किसी ने लालू जी से पूछा कि आपने राबड़ी देवी जी को मुख्यमंत्री क्यों बनाया तो उन्होंने कहा कि अगर मैं अपनी पत्नी को सीएम नहीं बनाऊंगा तो क्या तुम्हारी पत्नी को सीएम बनाऊंगा। इससे उनकी सोच का पता चलता है कि उन्हें सिर्फ अपने परिवार और अपने बच्चों की चिंता है।
इसके साथ ही उन्होंने उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी ने मुंगेर की एक सभा में कहा था कि मोदी को इसी जमीन में गाड़ देंगे। और आज जब भाजपा ने उनके बेटे को उप-मुख्यमंत्री बना दिया है तो वे उसी मोदी के चरण वंदना कर रहे हैं। इसलिए इन लोगों की बातों पर भरोसा नहीं रह गया है। सम्राट चौधरी कुछ समय पहले तक अपना मुरैठा बांधकर रखते थे और कहते थे कि जब तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटते तब तक वे अपना मुरैठा नहीं खोलेंगे। लेकिन क्या हुआ, नीतीश कुमार ने उनसे उनका मुरैठा भी खुलवा दिया और अब वे नीतीश का गुणगान कर रहे हैं।

