ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

होली पर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने किया ऐलान, काराकाट से लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

ज्योति सिंह ने कहा कि मुझे बहुत खुशी होगी की हम दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। पवन जी के हर कदम के साथ खड़ी हूं। वो जहां भी रहे खुश रहें बहुत तरक्की करें।

15-Mar-2025 03:28 PM

By First Bihar

ROHTAS:  रोहतास जिले के डेहरी में भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने खुलासा करते हुए कहा है कि वो और उनके पति पवन सिंह यदि दोनों चुनाव मैदान में आते हैं, तो यह उनके लिए बड़ी खुशी की बात होगी। बातचीत के दौरान उन्होंने खुद काराकाट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही।


बता दें कि काराकाट इलाके में कई होली मिलन समारोहो में शामिल होने पहुंची थी। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने हंसते हुए कहा कि वह चाहती है कि वो और उनके पति दोनों चुनाव लड़े। ऐसा संभव है कि दोनों एक ही पार्टी से चुनाव मैदान में आएंगे और आसपास के ही विधानसभा सीट से अगर किस्मत आजमाएं तो यह बड़ी बात होगी। साथ ही उन्होंने काराकाट सीट से खुद चुनाव लड़ने की बात पर हामी भर दी है।


ज्योति सिंह ने कहा कि वह अपने सीट के अलावे अपने पति पवन सिंह के सीट पर भी चुनाव प्रचार करने के लिए वक्त निकालेगी। क्योंकि रिश्तों में वक्त निकालना ही पड़ता है। पवन सिंह की पत्नी के इस बयान के बाद इलाके में राजनीतिक सरकार में तूफान आ गया है। चुकी अभी उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया है। लेकिन काराकाट सीट पर खुद चुनाव लड़ने के सवाल पर स्वीकृति भी दी है। उन्होंने खुद के काराकाट सीट से चुनाव लड़ने की बात को कंफर्म किया है। 


साथ ही सवालों के जवाब में ज्योति सिंह ने कहीं की वह चाहती हैं कि पवन सिंह जहां भी रहे, खुश रहें। अपने काम में और सफलता पाए। भगवान उनको और आगे तरक्की दें। गौरतलब है कि पवन सिंह पिछले लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय ही मैदान में आ गए थे। फिर भी उन्हें काफी मत प्राप्त हुए थे। चुनाव में पराजित होने के बाद पवन सिंह जहां इलाके में काम ही देखे गए। लेकिन उनकी पत्नी ज्योति सिंह लगातार क्षेत्र में बनी रही। छोटे-छोटे कार्यक्रमों में भी उनकी सहभागिता देखी गई। ऐसे में अब जबकि उन्होंने काराकाट सीट से चुनाव लड़ने की बात कंफर्म कर दी है, तो राजनीतिक हलके में सरगर्मी बढ़ गई है।