ब्रेकिंग न्यूज़

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास

Home / bihar / rohtas-news / कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा का हाथी पर सवारी करते वीडियो वायरल, श्रीलक्ष्मी नारायण...

कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा का हाथी पर सवारी करते वीडियो वायरल, श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सासाराम के करगहर में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शोभायात्रा के दौरान कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा ने हाथी पर बैठकर यात्रा में भाग लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

01-Jun-2025 05:51 PM

By First Bihar

ROHTAS: सासाराम से एक दिलचस्प खबर सामने आई है, जहां करगहर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा का हाथी पर सवारी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो करगहर प्रखंड के पटवाडीह गांव का बताया जा रहा है, जहां शनिवार को श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी।


वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि विधायक संतोष मिश्रा पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान हाथी पर सवार हैं और यात्रा में भाग लेते हुए चारों ओर घूम रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा इस दृश्य को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे हैं।


कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स जहां इसे संस्कृति से जुड़ाव और धार्मिक आयोजन में भागीदारी के रूप में देख रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने विधायक के जूते पहनकर हाथी पर चढ़ने को लेकर आलोचना भी की है। उनका कहना है कि धार्मिक आयोजनों में विशेष रूप से ऐसे प्रतीकात्मक कार्यों में पारंपरिक शालीनता और श्रद्धा का ध्यान रखा जाना चाहिए।


इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल विधायक संतोष मिश्रा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जनप्रतिनिधि के तौर पर धार्मिक आयोजनों में इस तरह की भागीदारी जनता के बीच उनकी छवि को किस तरह प्रभावित करती है। इस घटना ने यह भी दिखाया है कि किस प्रकार आज सोशल मीडिया हर छोटी-बड़ी घटना को पलक झपकते ही चर्चा के केंद्र में ला देता है। फिलहाल यह वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर किया जा रहा है।