किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
15-Oct-2025 05:55 PM
By First Bihar
ROHTAS: जन सुराज ने चर्चित भोजपुरी सिंगर व एक्टर रितेश पांडेय को करगहर से टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है। रितेश पांडेय ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नॉमिनेशन करने के बाद रितेश पांडेय ने मीडिया से बातचीत की।
रितेश पांडेय ने कहा कि बिहार में मुद्दा एगो नहीं है बहुत सारा मुद्दा है, जिस पर हम काम करेंगे। गरीबी, अशिक्षा, पलायन हमारा मुख्य मुद्दा है. बिहार के लोगों का जीवन सही करना हमारा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि मंत्री लोग कहते हैं बिहार के लोग पलायन नहीं कर रहे हैं बल्कि अच्छे जीवन स्तर की तलाश के लिए दूसरे प्रदेश में जाकर काम कर रहे हैं। हम मंत्री जी से पूछना चाहते हैं कि आप पलायन रोकने के लिए इतना दिन से क्या कर रहे थे।
बता दें कि जन सुराज ने रितेश पांडेय को करगहर विधानसभा सीट से चुनाव के मैदान में उतारा है। रितेश पांडेय खुद करगहर के ही रहने वाले हैं और भोजपुरी के चर्चित चेहरा हैं। बुधवार को अपने समर्थकों के हुजूम के साथ रितेश पांडेय अपना नामांकन भरने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार को बदहाली के दौर से निकालने के लिए जन सुराज के कार्यकर्ता इस चुनाव में आए हैं। ऐसे में जो मूलभूत समस्याएं हैं, और स्थानीय मुद्दे हैं। उन्हीं को ध्यान में रखकर वह चुनाव मैदान में उतरे है। उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता इस बार जन सुराज को पूरे प्रदेश में अपना आशीर्वाद देगी।