किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
05-Jul-2025 05:44 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Police Transfer: शाहाबाद पुलिस प्रक्षेत्र में डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पांच वर्षों से एक ही जिले में तैनात पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह बैठक शाहाबाद पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय में हुई।
बैठक में स्थानांतरण बोर्ड के सदस्य चारों जिलों के एसपी रोहतास रौशन कुमार, कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला, बक्सर के एसपी शुभम शुक्ला और भोजपुर के एसपी श्रीराज मौजूद थे। उन्होंने पांच वर्षों से एक ही जिले में कार्यरत पुलिस कर्मियों की सूची पर विचार किया।
विचार-विमर्श के बाद पुलिस निरीक्षक स्तर के 12, 60 एसआई, 38 एएसआई, 8 हवलदार, 125 चालक हवलदार, 89 चालक सिपाही और 815 सिपाही का स्थानांतरण किया गया। डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यालय के निर्देशानुसार, रोहतास, भोजपुर, बक्सर और कैमूर के एसपी से पुलिस कर्मियों की सूची मांगी गई थी, जिनमें शामिल कर्मियों ने 30 जून तक एक ही जिले में लगातार पांच वर्ष पूरा कर लिया था।
डीआईजी ने कहा कि मुहर्रम के बाद सभी स्थानांतरित पुलिस कर्मी नए जिले में सक्रिय योगदान देंगे। यह निर्णय प्रशासन में पारदर्शिता बनाए रखने और पुलिस विभाग की कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।