ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राहक बनकर आए शातिर चोरों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से उड़ाए लाखों के जेवर, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना पहुंचे, पिता की पुण्यतिथि में होंगे शामिल BIHAR POLITICS: श्रवण कुमार बने NDA के मुख्य सचेतक, विनोद नारायण झा बने उप मुख्य सचेतक, अधिसूचना जारी Bihar News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल Bihar News: बिहार में सड़क सुरक्षा एवं जाम से निजात के लिए ठोस पहल, परिवहन सचिव ने की अहम बैठक; दिए यह निर्देश Bihar News: बिहार में सड़क सुरक्षा एवं जाम से निजात के लिए ठोस पहल, परिवहन सचिव ने की अहम बैठक; दिए यह निर्देश 14223/14224 राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का टर्मिनल बदलकर बनारस से 08 मार्च से परिचालन BPSC AEDO एग्जाम स्थगित: 10 से 16 जनवरी तक होने वाली परीक्षा टली, जल्द घोषित होगा नया डेट BPSC AEDO एग्जाम स्थगित: 10 से 16 जनवरी तक होने वाली परीक्षा टली, जल्द घोषित होगा नया डेट Patna News: पटना में ऑटो पकड़ने के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं, नीतीश सरकार ने कर दी हाइटेक व्यवस्था

Bihar News: मौत के बाद हिन्दू महिला को कब्रिस्तान में दफनाया, परिजनों ने ऐसा क्यों किया जानिए?

मृतका संगीता देवी की लाश को मुस्लिम रीति-रिवाज से कब्रिस्तान में दफनाया गया। अब यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

BIHAR

08-Feb-2025 08:00 PM

By RANJAN

Bihar News: रोहतास के डेहरी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक हिंदू महिला को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ कब्रिस्तान में दफनाया गया। मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। मिली जानकारी के अनुसार डेहरी के मणिनगर की रहने वाली संगीता देवी को कब्रिस्तान में दफनाया गया है। 


परिजनों का कहना है कि संगीता देवी मुस्लिम धर्म से काफी प्रेरित थी। वहीं घर के सभी लोग हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार पूजा पाठ करते है। लेकिन संगीता देवी मुस्लिम धर्म के अनुसार रोजा-इफ्तार और नमाज पढ़ती थी। अंतिम समय में उसने यह इच्छा जाहिर किया कि उसे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दाह-संस्कार नहीं की जाए बल्कि मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार कब्रिस्तान में दफना दिया जाए।  वो कहती थी कि मेरे मरने के बाद कबिस्तान में दफन कीजिएगा तब ही मेरे आत्मा की शांति मिलेगी। 


जब लक्ष्मण राम की पत्नी 58 वर्षीय संगीता देवी का निधन हुआ तो परिवार के लोगों ने उसकी इच्छा का ख्याल रखते हुए पास के मस्जिद के इमाम से इस संबंध में बातचीत की। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को राजी कराया गया। मुस्लिम समाज के लोगों के राजी होने बाद संगीता देवी के शव को मस्जिद में ले जाया गया और पूरे मुस्लिम रीति रिवाज से जनाजे की नमाज अदा की गई। 


मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संगीता देवी का जनाजा उठाया और उसे पास के कब्रिस्तान में ले गए जहां पूरे मुस्लिम मान्यता के अनुसार संगीता के शव को जमीन के अंदर दफनाया गया। परिवार के लोगों का कहना है कि 40 साल पहले संगीता की जब शादी हुई थी, तब कोई संतान नहीं हो रहा था। एक दरगाह के मौलाना ने उसे रोजा इफ्तार रखने के लिए कहा। जिसके बाद संगीता ने रोजा रखा तब जाकर उसे तीन संतान हुए। बताया जाता है कि जिससे प्रेरित होकर संगीता मुस्लिम धर्म के अनुसार आचरण करने लगी। 


प्रत्येक साल वो 30 रोजा रखने लगी। साथ ही अजमेर शरीफ सहित विभिन्न दरगाहों में जाने लगी। हिंदू परिवार की महिला को अब मुस्लिम धर्म के अनुसार दफनाया गया है, तो मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार चालीसवां होगा। साथ ही परिजन हिंदू धर्म के अनुसार तेरहवी का ब्रह्म भोज भी करेंगे। डिहरी के लक्ष्मण राम की पत्नी संगीता देवी के निधन के बाद उनके शव को कब्रिस्तान में दफनाने का मामला लगातार इलाके में चर्चा में बना हुआ है।