सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
17-May-2025 10:25 AM
By First Bihar
Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई 2025 को रोहतास जिले के दौरे पर होंगे, जहां वे बिक्रमगंज में अरबों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसमें पटना-सासाराम ग्रीनफील्ड हाईवे का शिलान्यास और चौसा एनटीपीसी का उद्घाटन शामिल है। साथ ही, सासाराम नॉर्थ केबिन से करवंदिया तक प्रस्तावित रेल ओवर रेल ब्रिज की आधारशिला भी रखी जा सकती है, जिस पर 470 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जानकारी के मुताबिक यह ब्रिज सासाराम-आरा लाइन को ग्रैंड कॉर्ड से जोड़ेगा और 9 किमी लंबा होगा, जो सासाराम अंचल के 13 राजस्व ग्रामों से होकर गुजरेगा। रेलवे ने भूमि अधिग्रहण का काम लगभग पूरा कर लिया है, जिसमें 11 मौजा का पंचाट घोषित हो चुका है और सात मौजा में मुआवजा नोटिस जारी हो गया है। इसके अलावा रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष में अन्य परियोजनाओं पर भी खर्च की योजना बनाई है।
जिनमें शामिल है डेहरी में रेल वैगन कारखाना, जिसके लिए 423 करोड़ रुपये, प्रस्तावित डेहरी-बंजारी रेल लाइन को रोहतासगढ़ किला होते हुए पिपरडीह तक विस्तार के सर्वे के लिए 1.23 करोड़ रुपये, और कुम्हऊ में 22 करोड़ रुपये से लूप लाइन निर्माण को मंजूरी दी गई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सासाराम में 8 करोड़ और डेहरी में 7 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें बिक्रमगंज में फुटओवर ब्रिज, डेहरी और सासाराम में लिफ्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
बता दें कि जिला प्रशासन ने पीएम के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें भू-अर्जन निदेशक ने हाल ही में रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद के अधिकारियों के साथ बैठक कर भूमि अधिग्रहण की स्थिति जानी है। यह रेल ओवर रेल ब्रिज परियोजना बिहार में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करेगी, लेकिन भूमि अधिग्रहण में देरी और स्थानीय विरोध संभावित चुनौतियां बन सकती हैं।