ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

BIHAR CRIME : आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई फायरिंग, गोली लगने से एक घायल

BIHAR CRIME : इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकलकर सामने आ रहा है। जहां आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग की गई है।

06-Feb-2025 03:03 PM

By First Bihar

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई,गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने न आता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकलकर सामने आ रहा है। जहां आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग की गई है। 


जानकारी के मुताबिक, रोहतास जिला से है। जहां बिक्रमगंज के मटिया गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से मनोज कुमार नामक एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि इस दौरान मारपीट एवं पथराव में भी कई लोग घायल हुए हैं। 


वहीं, सूचना के बाद बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा लोगों को शांत कराया एवं छापामारी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि इस मामले में पूर्व मुखिया मदन सिंह सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है तथा पूर्व मुखिया के आवास से 80 कारतूस बरामद हुए हैं। साथ ही शराब की बोतले भी मिली है एवं कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है एवं दोनों पक्षों से शांत रहने की अपील की है।