ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बालू घाट के दफ्तर में घुसकर 7 अपराधियों ने की तोड़फोड़, हथियार के बल पर 5 लाख रुपये लूटे, घटना की तस्वीर CCTV में कैद

बिहार के रोहतास जिले में बालू घाट के कार्यालय में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान 5 लाख कैश लूट लिये और हथियार चमकाते फरार हो गये। जो CCTV फुटेज सामने आया है उसे देखेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे।

18-Jan-2025 10:41 PM

By RANJAN

rohtas crime news: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है। इस बार बदमाशों ने अपनी उपस्थिति रोहतास में दर्ज करायी है। जहां नासरीगंज में सोन नदी के किनारे स्थित एक बालू घाट के दफ्तर में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। 


लाठी-डंडे और हथियारों से लैंस होकर 7 की संख्या में आए बदमाशों ने ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की और 5 लाख रुपए कैश की लूट लिये। पूरी घटना की तस्वीर ऑफिस में लगे सीसीटीवी में  कैद हो गयी है। यदि इस फुटेज को आप देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे। इसमें करीब 7 की संख्या में हथियार से लैस अपराधी दिख रहे हैं जो नासरीगंज के जमालपुर स्थित प्रगति इंडिया रोड लाइंस के दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। 


ऑफिस के कंप्यूटर, प्रिंटर सहित कई सामानों को तोड़ दिया फिर हथियार के बल पर मारपीट कर बक्से में रखे 5 लाख कैश लूटकर फरार हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर लिया है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने खुद बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। अब जल्द ही सबकी गिरफ्तारी होगी। 


बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में आप भी देख सकते हैं कि किस तरह से अपराधी बालू घाट के दफ्तर में घुसकर कैसे उत्पात मचाया और लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। इस घटना के बाद बालू घाट के दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी काफी दहशत में हैं।