Bihar News: बिहार के रोहतास में अब अपराधियों की खैर नहीं है। रोहतास में बढ़त अपराध की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने बड़ा काम कर दिया है। अपराध पर नकेल कसने के लिए 80 पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


शाहबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश ने रोहतास जिला में क्राइम कंट्रोल के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 80 पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो रोहतास जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बाइक से पेट्रोलिंग करेगी। डेहरी में आयोजित एक कार्यक्रम में डीआईजी सत्य प्रकाश ने बताया कि स्पेशल लाइट, माइक, दो हेलमेट तथा सायरन से युक्ति यह बाइक है, जिसे QRT टीम को भी दिया गया है।


उन्होंने बताया कि वैसे इलाके जहां बड़ी गाड़ियां नहीं जा सकती हैं। इससे तंग गलियों में भी बाइक से पेट्रोलिंग की जा सकेगी। साथ ही इस बाइक में स्पेशल लाइट लगे हैं। जिसका प्रकाश काफी तेज है। पुलिस के प्रशिक्षित जवान इस बाइक से इलाके में गस्ती करेंगे। जिनसे विधि व्यवस्था संधारण में सहूलियत होगी।