किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
11-Aug-2025 02:18 PM
By Ranjan Kumar
Bihar News: बिहार के सासाराम से बड़ी खबर है, जहां भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप अपने पैतृक गांव बड्डी में वापस लौटे हैं। वाराणसी से सासाराम क्षेत्र में प्रवेश करते ही सैकड़ों खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। खास बात यह है कि इंग्लैंड के हालिया दौरे में आकाशदीप ने 10 विकेट लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था और भारत के बेहतर प्रदर्शन में उनकी अहम भूमिका रही। इस सफलता के बाद जब वे अपने गांव लौटे तो पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।
आकाशदीप ने इस मौके पर कहा कि वे देश के लिए खेलते हैं और टीम के इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन के बाद अपने गांव लौटकर लोगों का इतना प्यार पाना उनके लिए गर्व की बात है। वे शिवसागर के बड्डी गांव के निवासी हैं, जहां उनका बचपन बीता। बाद में उन्होंने पश्चिम बंगाल में क्रिकेट खेलने की शुरुआत की और धीरे-धीरे आईपीएल, टेस्ट मैच और वनडे टीम में अपनी जगह बनाई। आकाशदीप ने हर प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है।
उनकी सफलता और मेहनत ने युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है। स्थानीय प्रशासन और क्रिकेट संगठन भी उनके स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए थे। आकाशदीप का यह दौरा गांव के युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगा और वे क्रिकेट के क्षेत्र में नए सपने देखने को प्रेरित करेंगे। आकाशदीप ने कहा कि "देश के लिए खेलना मेरा सबसे बड़ा सपना है, इस सम्मान और प्यार के लिए मैं अपने गांव वालों का आभार मानता हूं।"